ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार व अनियमिता के विरोध में ग्रामीणों ने मियूडी से कौंनता तक 3 किलोमीटर जुलूस निकालकर किया गुस्से का इजहार 

भीमताल।  किसौडा कौनता पटरानी हरीश ताल मोटर मार्ग जो की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन है।

जिसकी लंबाई लगभग 30 किलोमीटर है निर्माण शुरू होने से लेकर आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग द्वारा निर्माण कार्य में बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार व अनियमिता की जा रही है।

इसके संबंध में आपके पतलोट दौरे के दौरान क्षेत्र की जनता ने अवगत कराया था तब आप के द्वारा तत्काल जांच करवाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन आज तक कुछ भी कार्यवाही नहीं हुई।

बल्कि सड़क निर्माण में धांधली लापरवाही और बढ़ गई इसके बाद ग्रामीणों द्वारा सिटीमजिस्टेट हल्द्वानी के माध्यम से आप को अवगत कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में धांधली लगातार जारी है।

जिसको लेकर आज ग्रामीण का आक्रोश सड़क पर मियूडी से कौंनता तक 3 किलोमीटर जुलूस निकालकर अपने गुस्से का इजहार किया।

जिसमे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाविभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा कहा गया किअगर 23/6/2024 तक कोई ठोस कदम भ्रष्टाचार और घाघली को रोकने के लिए नहीं किया गया तो दिनांक 24 /6 /2024 को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यालय काठगोदाम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए धरना प्रदर्शन उग्र हो सकता है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की होगी।
समस्त क्षेत्रवासी कौनता पटरानी ककोड हरीश ताल सौडा मोटर मार्ग।
इस दौरान हरीश पनेरु पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गंगा सिंह बिष्ट पूर्व ग्राम प्रधान कौनता सुरेश चंद्र पूर्व भी डी सी मेंबर पटरानी गणेशाराम पूर्व प्रधान पटरानी जगत राम पटरानी सुरेंद्र सिंह पटरानी समेत दर्जनों ग्रामीण धरना प्रदर्शन में शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  नमामि गंगे के बावजूद पूरी तरह साफ नहीं हो पाई गंगा, कैग रिपोर्ट में कई खामियां उजागर

You missed

error: Content is protected !!