हल्द्वानी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में खनस्यु थाने में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
4 जून को ओखलकाडा निवासी जितेंद्र बोरा हत्याकांड खुलासे की मांग की गई पनेरु ने कहां की चार माह बीत जाने के बाद भी हत्याकांड खुलासा नहीं हो पाया हैं।
जिस कारण पुलिस पर शंका प्रकट करना सही है परिवार जन लगातार हत्या की आशंका जता रहे हैं तथा शंका के नाम भी पुलिस को बता चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन शंका वालों से कड़ाई से पूछताछ नहीं कर रहा है।
जिससे लगातार क्षेत्र में जन आक्रोश बढ़ता जा रह है अगर 10 दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा नहीं किया गया तो हल्द्वानी एसएसपी कार्यालय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उक्त बातों से दूरभाष पर एसपी ग्रामीण डॉक्टर जगदीश चंद्र एवं थाना प्रभारी खनस्यु को अवगत कराया गया।
जिस पर दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 10 दिन के अंदर लाई डिटेक्टर टेस्ट करवा कर हत्याकांड का पर्दाफाश पास किया जाएगा।
तब जाकर मृतक के परिवारजन धरना प्रदर्शन से उठने को राजी हुए।
आज के धरना प्रदर्शन मेंजिसमें जितेन्द बोहरा के माता ,पिता ,दीपक दुर्गापाल ,राजेश नैनवाल,विक्रम बिष्ट, ललित मेलकानी, संजय नैनवाल, नीरज बोहरा, पप्पू बोहरा,पप्पू खनवाल, पूरन खनवाल, भवन सिंह बोहरा , जगत बोहरा ,उमेद बोहरा मोहित पलड़िया,विजय बोहरा, पंकज परगाई,प्रकाश दुर्गापाल,मदन बहुगुणा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
