नीरज तिवारी ने कहा जंगलों में आग बुझाने के लिए हम सब तैयार वन विभाग सरकार आदेश तो करे।
हल्द्वानी। नीरज तिवारी प्रवक्ता कांग्रेस ने कहा उत्तराखण्ड के जंगल कई दिनों से जल रहे है प्रदेश का आपदा प्रबंधन विभाग कहीं नहीं दिखता।
इस संबंध में प्रदेश सरकार की उदासीनता साफ दिखाई देती है सरकार व भाजपा संगठन के लोग केवल बयान तक सीमित है
धरातल में हर रोज़ कई हैक्टेयर जंगल जलते चले जा रहे,ज़िम्मेदार विभागीय अधिकारी नाकाम साबित हो रहे है।
जंगलों को बचाने के लिए धरातल में कोई ठोस रणनीति दिखाई नहीं देती।
नीरज तिवारी ने कहा सरकार व वन विभाग चाहे तो हम लोग मदत के लिए तैयार हैं।
हिमालयी क्षेत्र होने के कारण न जाने कितने दुर्लभ वृक्ष, जड़ी-बूटीयां व जंगली जानवर व जंगल से सटे घर,जंगल की आग की भेट चढ़ रहे हैं। हर वर्ष फरवरी माह के बाद जंगलो में आग लगने की घटनाएँ बढ़ने लगी है, लेकिन सरकार की निष्क्रियता के कारण इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। जब प्रदेश में वनाग्नि के मामले बढ़ते हैं, तो सरकार द्वारा रोकथाम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर दी जाती है, जिस कारण इस निष्क्रियता का खामियाजा प्रकृति व जनता को भुगतना पड़ता है। जंगलों में आग लगने की घटनाओं से तापमान में भी निरन्तर वृद्धि हो रही है।
आशा है, उत्तराखंड सरकार जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम उठायेगी, जिससे आगामी गर्मियों के मौसम में जंगलों में लग रही आग पर काबू पाया जा सके तथा इस वनाग्नि से होने वाली वन संपदा के नुकसान व जनहानि की घटनाओं को रोका जा सकेगा।














