ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में किसानों पर मौसम की मार 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला।

उत्तरकाशी।  मौसम की बेरुखी से बर्बाद हुई फसलें बरसात न होने से काश्तकारों की चिंताएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है । काश्तकारों को भारी नुकसान से जूझ रहे क्षेत्र के काश्तकारों की नगदी फसल बर्बाद हो रही है। 

आपको बता दें उत्तरकाशी जनपद नगदी फसलों के लिए जाना जाता है । गंगा घाटी के हर्षिल मुखवा धारली,भटवाड़ी ,बाडागड़ी, डुंडा बरसाली आदि क्षेत्र के काश्तकार लगदी फसलों पर निर्भर रहते हैं लेकिन इस बार मौसम की मार से बारिश न होने के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

वही काश्तकार अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं । जिस कारण किसान को आने वाले समय में आर्थिक तंगी के बुरे दौर से गुजरना पड़ सकता है।

आने वाले समय में सिंचाई की नहरें भी सूखी पड़ सकती हैं । बारिश न होने से खेतों में आने वाले कुछ दिनों बाद दरारें पड़ने लग जायेगी ।

 गौरतलब है कि बारिश न होने से तीन महीने बीत चुके हैं और चौथा महीना बीतने वाला है। स्थिति यह है कि जिलेभर में बारिश हुई नही ।

वहीं फसल बर्बाद होने से जिले के किसानों को कर्ज चुकाने की चिंता के साथ जीवन यापन करने की भी समस्या है।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश जोशी को डीएम अंशुल सिंह ने दिलाई शपथ
error: Content is protected !!