ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की है। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया उपकारागार में बीती देर रात अचानक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए।

इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं कैदियों में हड़कंप मचा रहा। बताया गया है कि जेल के अंदर मोबाइल चलाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि छापेमारी में ऐसा कुछ नहीं मिला।

इस दौरान जेल में बंदियों की अधिक संख्या और उनके बैरकों में रहने की अच्छी व्यवस्था नहीं होने पर अधिकारियों ने चिंता जताई। फिलहाल प्रशासन और पुलिस को कोई भी कमी देखने को नहीं मिली।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, सीओ संगीता और जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय मौजूद रहे।

बहरहाल इस पूरी कार्रवाई से जेल के अंदर अफरा-तफरी मचा रही लेकिन सवाल एक अभी भी खड़ा है कि जेल के अंदर मोबाइल चलाने की सूचना मिली तो मोबाइल क्यों नहीं मिला।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 10 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े पर IG कुमाऊँ सख्त, धनंजय गिरी प्रकरण में चौकी इंचार्ज निलंबित, SIT गठित

You missed

error: Content is protected !!