ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महिला प्रेमी संग हुई फरार, पति पर लगा हत्या का आरोप

पुलिस ने की जांच, झूठा आरोप लगाने वाले ही पहूंचे  सलाखों के पीछे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के प्रेमी के साथ फरार होने के बाद उसके परिजनों ने निर्दोष पति पर ही हत्या का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा दिया।

पुलिस जांच में जब सच्चाई सामने आई तो पूरा मामला उलट गया और अब झूठा आरोप लगाने वाले ही सलाखों के पीछे पहुंच गए। 

जानकारी के अनुसार, अंकिता नाम की महिला अपने मौसेरे भाई के साथ घर से फरार हो गई थी।

जाते समय वह घर से जेवर और नकदी भी साथ ले गई। महिला के अचानक गायब होने पर उसके परिजनों ने पति राजू पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

परिजनों के दबाव और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने राजू को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस दौरान राजू लगातार अपनी बेगुनाही की गुहार लगाता रहा, लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस को महिला का कोई सुराग नहीं मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला की तलाश शुरू की।

कुछ दिनों की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि अंकिता हरियाणा में अपने प्रेमी के साथ रह रही है और पूरी तरह सुरक्षित है।

पुलिस टीम हरियाणा पहुंची और महिला को बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी और उसकी हत्या या अपहरण जैसी कोई घटना हुई ही नहीं थी।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने पति राजू को तत्काल जेल से रिहा कराया। वहीं, झूठी शिकायत और साजिश रचने के आरोप में महिला के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में झूठा मुकदमा दर्ज कराने, साक्ष्य छिपाने और निर्दोष व्यक्ति को फंसाने की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

समाज और कानून पर उठे सवाल

यह घटना न सिर्फ एक निर्दोष व्यक्ति की जिंदगी पर पड़े गंभीर असर को दिखाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि पारिवारिक विवादों और सामाजिक दबाव में कभी-कभी पुलिस को भी भ्रामक दिशा में जांच करनी पड़ती है।

इस मामले ने झूठे आरोपों और जल्दबाजी में की गई कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
error: Content is protected !!