ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एक महिला ने लव मैरिज के महज दो महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है, जहां 25 वर्षीय पूजा पत्नी बिरजू को कोठी के बाथरूम में रस्सी के फंदे पर लटका पाया गया।

पुलिस को सूचना मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली, जिसके बाद फव्वारा चौक चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तुरंत महिला को नीचे उतारा और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि पूजा बीते दो वर्षों से विक्रम लूथरा की कोठी में रहकर घरेलू सहायक का काम कर रही थी।

कोठी के चौथे माले पर उसे रहने के लिए एक कमरा दिया गया था। घटना के समय वह अकेली ही रहती थी। पुलिस ने बताया कि पूजा को बाथरूम में फांसी के फंदे से लटका पाया गया।

पूजा ने 14 अक्टूबर को बिरजू नाम के युवक से लव मैरिज की थी। शादी के करीब 15 दिन बाद ही बिरजू काम के सिलसिले में केरल चला गया था।

पुलिस के मुताबिक, पूजा अपने काम और रहने के स्थान पर ही रह रही थी। घटना के पीछे पारिवारिक या मानसिक तनाव जैसी संभावनाओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन जारी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में सभासद भगवत रावत के निवास पर सजी होली मिलन की महफिल, जनप्रतिनिधियों संग लोगों ने जमकर मनाया उत्सव
error: Content is protected !!