ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी/लालकुआं। सोमवार की सुबह उसे समय हड़कंप मच गया जब एक अर्ध विक्षिप्त महिला द विद्युत विभाग के हाई पावर टावर में चढ़कर शोर शराबा करने लगी। शोर शराबा करने से लोग सन्न रह गए, लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को रस्सी के सहारे विद्युत टावर से नीचे उतारा गया।

तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली,   उक्त टावर में घटना के समय विद्युत आपूर्ति नहीं थी, जिससे महिला की जान बच गयी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की प्रातः लगभग 5 बजे एक अर्ध विक्षिप्त अज्ञात महिला वार्ड नंबर 1 स्थित ग्रीन पार्क में लगे विशाल हाई पावर विद्युत टावर में चढ़कर शोर शराबा करने लगी।

उक्त महिला को टावर में चढ़ा देख पार्क में टहल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 112 सेवा को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला से नीचे उतरने का अनुरोध किया। परंतु वह उतरने को कतई तैयार नहीं थी,  कुछ युवाओं को टावर में चढ़ाया गया, जैसे ही युवक महिला के नजदीक पहुंचे तो महिला ने पहले सुरती की मांग की, सुरती खिलाने के बाद महिला ने बिस्किट मांगा, इसके बाद आनन फानन में बिस्किट मंगाया गया, बिस्किट खाने के बाद भी नीचे उतरने से इनकार करते हुए कहा कि वह लोग भी टावर में ही बैठे रहे।

 वह टावर से न उतरने की जिद करने लगी। बमुश्किल महिला को समझाया गया तथा एक रस्सी मंगाकर रस्सी के सहारे महिला को प्रातः 7:30 बजे नीचे उतर गया, तब जाकर पुलिस प्रशासन सहित लोगों ने राहत की सांस ली।

यहां टावर में चढ़ी महिला मचा हड़कंप विद्युत विभाग के अवर अभियंता इंतजार अली ने बताया कि घटना के समय हाई पावर विद्युत टावर में विद्युत आपूर्ति नहीं थी जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 10 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े पर IG कुमाऊँ सख्त, धनंजय गिरी प्रकरण में चौकी इंचार्ज निलंबित, SIT गठित

You missed

error: Content is protected !!