ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रेशम का उत्पादन कर इस तरह महिलाएं उठा योजना का लाभ

 हल्द्वानी।  उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे कि महिलाएं रोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बन सके।

इसी के तहत उत्तराखंड रेशम विभाग पहली बार महिलाओं को रेशम उत्पादन के क्षेत्र में जोड़ते हुए उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहा है.रेशम विभाग महिलाओं को कच्चा माल उपलब्ध करवा रहा है ।

जहां महिलाएं रेशम के पूरे धागे और रेशम के कोये से कई तरह की उत्पादन तैयार कर रही हैं जहां बाजारों में खूब डिमांड हो रही है।

महिलाएं पियोर रेशम की धागे और रेशम की कोये से देवी देवताओं की आकृतियां के अलावा, सजावटी सामान, रेशम से बने महिलाओं के आभूषण, पहाड़ की कला, संस्कृति की आकृतियां तैयार कर रही हैं. जो अपने आप में अनोखा है।

इसी के तहत समूह की महिलाओं को ₹200000 का आर्डर मिला है जहां जहां महिला सहायता समूह द्वारा बाबा केदारनाथ की प्रतिमा बनाई गई है।

जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र है. सहायता समूह का महिलाओं का कहना है कि उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादन की डिमांड बाजार में खूब हो रही है जहां रेशम विभाग भी इस कार्य में सहयोग कर रहा है. जहां उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

उपनिदेशक रेशम विभाग कुमाऊं हेमचंद्र ने बताया कि रेशम विभाग किसानों को रेशम कीट पालन के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहा है।

रेशम नई पहल स्वयं सहायता समूह” की महिलाएं उत्तराखंड के उत्पादित रेशम के धागों और कोये से देवी देवताओं के आकृतियां के अलावा, सजावटी सामान तैयार कर रही है।

जो पियोर रेशम के बने हुए हैं. विभाग द्वारा समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा मदद किया जा रहा है और कई गांव की महिलाएं इस कार्य कर आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ रही है।

समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादन की क्वालिटी बेहतर होने के चलते बाजारों में खूब डिमांड हो रही है. आने वाले दिनों में योजना के तहत अन्य महिलाओं को भी जोड़ने का कार्य किया जाएगा जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।

अन्य महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो रेशम विभाग के कार्यालय में संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

You missed

error: Content is protected !!