ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण पर पिला पंजा चला। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के जद में आ रहे मकानों को जिला प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कारवाई की।
लालकुआं- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है गोरापड़ाव में सड़क निर्माण के अरे आ रहे मकानों को बुलडोजर ने ध्वस्त किया।

अतिक्रमण तोड़ने के दौरान लोगों ने विरोध भी जताया है लेकिन पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली और अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
अतिक्रमण तोड़ने पहुंची जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने घरों में रह रहे लोगों को खाली कराया इसके बाद उसपर बुलडोजर चलाया।

जिला प्रशासन की टीम ने घरों से बाहर सामान निकालकर सड़क पर रख दिया।

बताया जा रहा है कि तोड़े गए अतिक्रमण को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने मुआवजा भी दे दिया था, लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा था।

इसके बाद नोटिस के कार्रवाई के बाद आज अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है।
तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार ने बताया कि सोमवार को चार मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है आगे जो भी अतिक्रमण के जद के जो भी दुकान- मकान आएंगे उनको हटाने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में फर्जी क्रिकेट लीग का खुलासा, EVCL टूर्नामेंट के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप,पूर्व विधायक सहित नामचीन पीड़ितों में शामिल

You missed

error: Content is protected !!