ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी में अंतराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हेमंत जोशी ने 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कॉमन योग प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास कराया।

इस वर्ष की ‘ स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम के तहत विद्यार्थी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास सत्र में शामिल हुए. सभी के लिए ज्ञानवर्धक सत्र में योग के माध्यम से अपनी इंद्रियों, शरीर, आत्मा और दिमाग को कैसे संतुलित किया जाए, इसके बारे में बताया और बताया कि कैसे योग अब एक सार्वभौमिक और वैश्विक दृष्टिकोण रखता है।

इस मौके पर सूर्य नमस्कार या का अभ्यास भी किया . प्रधानाचार्या डा गायत्री कंवर ने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर फिट और चुस्त रहने के अपने संकल्प को पूरा करने और इस संदेश को फैलाने का आग्रह किया।

संगीतमय ध्यान के साथ सत्र का समापन हुआ. इस दौरान एकेडमिक कोर्डिनेटर पूनम क्वात्रा, कल्चरल कोर्डिनेटर राज चौहान, सीबीएसई कोर्डिनेटर रमेश चंद्रा, ललित उपाध्याय,निर्मला पंवार, तारा दुर्गापाल एवं योग विधार्थियो समेत समस्त कार्मिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!