ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सोशल मीडिया पर तमंचे संग दहशत फैलाने वाला युवक अवैध तमंचे संग गिरफ्तार

इंस्टाग्राम में रील बनाकर वायरल होने की चाह ने केस बना दिया, तमंचे के साथ पोस्ट डालते ही गिरफ्तारी

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो अपलोड कर क्षेत्र में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 अप्रैल 2026 को क्रियाशाला मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंश खत्री उर्फ अक्की (19 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह खत्री के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में गौला गेट, राजपुरा क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 111/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

यह भी पढ़ें :  आज रामनगर दौरे पर रहेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, हनुमान जयंती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

You missed

error: Content is protected !!