ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का आरोप लगाया।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो गया है भाजपा चुनी हुई सरकारों को तोड़ने का काम कर ही रही है इसका ताजा उदाहरण कल चंडीगढ़ में देखने को मिला।

जहां पूरा बहुमत होने के बाद भी कांग्रेस के वोट कैंसिल कर भाजपा ने मेयर चुनाव में लोकतांत्रिक मर्यादाएं तारतार कर दी, बुध पार्क में पुतला दहन करते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने की मांग की हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
error: Content is protected !!