ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल के जन मुद्दों को लेकर युवाओं ने रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले से शिष्टाचार भेंट की

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। जन मुद्दों को लेकर युवाओं का शिष्ट मंडल दिल्ली राष्ट्रीय भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला और शिष्टाचार भेट की।

शिष्ट मंडल टीम का नेतृत्व कर रहे दीपक पांडेय ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय भवन दिल्ली में केंद्रीय राज मंत्री का पुष्प गुच्छों सहित फूल मालाओं से स्वागत किया मंत्री जी को उनकी पार्टी के समर्पण एवं एतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी।

शिष्ट मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राम दास अठावले से क्षेत्रीय पहाड़ की तमाम समस्याओं पर चर्चा की, शिष्ट मंडल में दीपक पांडेय, गौरव भट्ट, नंदन चौहान, पृथ्वी राज थापा, राम सिंह चौहान आदि थे।

यह भी पढ़ें :  आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में बड़ा मामला, प्लॉट के नाम पर 6 करोड़ की धोखाधड़ी, आयुक्त ने जांच और मुकदमे के दिए आदेश

You missed

error: Content is protected !!