ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने की प्रेस वार्ता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक – विकास भगत

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत।  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत आज रानीखेत पहुचे। जिन्होने रानीखेत इन होटल मे पहुंचकर एक प्रेस वार्ता की। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया।

जिसके बाद प्रेस वार्ता कर बताया कि मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात की तर्ज पर उत्तराखंड का समृद्ध विकास चाहते है। मुख्यमंत्री द्वारा विदेशों और भारत के कई शहरों के जो प्रवास किए गए थे।

जिसके परिपेक्ष्य में ग्लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट का आयोजन उत्तराखंड में प्रस्तावित है। करीब 95,000 करोड़ के समझौता ज्ञापन (एम ओ यू) विभिन्न कंपनियों के साथ किए जा चुके हैं।

जिसमें औद्योगिक विकास, पर्यटन, कृषि, शिक्षा, तीर्थाटन आदि क्षेत्रों में निवेश किया जाना प्रस्तावित है। इसके माध्यम से प्रदेश में हर क्षेत्र का प्रौद्यागिक विकास को संभावनाएं बढ़ेंगी और उत्तराखंड के सीमांत शहरों में विभिन्न उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

वही पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना से पलायन रुकेगा, और इससे प्रति व्यक्ति की आय बढ़ेगी। आय बढ़ने से उत्तराखंड को राजस्व की प्राप्ति होगी, और इसी से पर्वतीय क्षेत्रों का विकास भी संभव होगा।

उन्होने कहा कि ग्लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट का लक्ष्य पहाड़ों से पलायन को रोकना तथा रोजगार के अवसर सृजन कर भारत को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।

प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि सरकार द्वारा रानीखेत की समस्याओं पर चिंता की जा रही है। शीघ्र ही सरकार रानीखेत को मानस खंड मिशन में शामिल भी करेगी। जो भी मामले आज रहे गए है।

उनका सरकार जल्द ही कोई समाधान निकलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अभी एक बहुत अच्छी सरकार चल रही है, जो प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विकास भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निवेदन पर प्रधानमंत्री मोदी आदि कैलास, जागेश्वर धाम की यात्रा पर आये।

प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड बुलाकर आदि कैलास, जागेश्वर धाम पर पूरे विश्व का ध्यान केंद्रित किया है।

जिससे परे कुमाऊ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी व रोजगार के अवसर खुलेंगे साथ ही सीमान्त क्षेत्रों पर चीन की निगरानी भी हो सकेगी।

विकास भगत ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं को नौकरियों में समानता से अवसर मिल रहे हैं और नकल विहीन परिक्षाएँ सम्पन्न हो रही है तथा परिक्षाओं के परिणाम जारी कर युवाओं के लिए भर्ती के अवसर खुल रहे है।

विकास ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से जमरानी बांध को स्वीकृती मिली है, जमरानी बांध भविष्य मे भावर व तराई क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा।

वही अवैध अतिक्रमण पर बोलते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी अवैध अतिक्रमण पर किसी भी तरह की कौताही नहीं बरतने बाले है एवं अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि किसी भी तरह की अवैध धार्मिक संरचना बर्दाशत नहीं की जाएगी एवं पार्टी इस विषय पर पूरी तरह से मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खड़ी है।

इस प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी अश्विनी भगत, रानीखेत नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, महामंत्री उमेश पंत, दर्शन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, ध्यानसिंह नेगी, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, ललित मेहरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता पांडे, तनुजा साह, पुष्पा तिवारी, ललित कैलब, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पावस जोशी, तरुण जोशी, गिरीश भगत, दर्शन मेहरा, हरीश पाण्डे, प्रकाश कुवार्वी, हेमन्त नेगी, प्रकाश खाती, चन्द्रशेखर आर्या, मंजीत भगत, प्रहलाद खत्री, चन्द्रशेखर पाण्डे, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें :  महिला दिवस पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!