ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, रेलवे अतिक्रमण मामले पर फैसला लंबित; SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाईहल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का मुखानी थाने पर धरना: संस्थापक गोपाल मेहरा पर रंगदारी के आरोप को बताया साजिशनैनीताल कोर्ट का बड़ा फैसला : धर्म छिपाकर शादी के बाद हत्या मामले में आरोपी ऋषभ उर्फ ‘इमरान’ दोषी करारखनस्यू दिव्यांग शिविर में हंगामा : भीमताल विधायक पर डॉक्टरों से अभद्रता और दबाव बनाने का आरोप, चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्काररानीखेत : ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता मे विकासखण्ड ताड़ीखेत के सभागार मे ग्राम प्रधानों के संग बैठक
खबर शेयर करे -

विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद परिसर में नहीं लगेंगे पोस्टर बैनर 

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। डी एस बी परिसर नैनीताल में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद परिसर में लगे पोस्टर बैनर हटवाना का कार्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी निदेशक डी एस बी परिसर नैनीताल प्रो.नीता बीरा तथा प्रो.संजय पंत डी एस डब्लू , प्रो. एचसीएस बिष्ट कुलानुशासक डी एस बी परिसर नैनीताल तथा डी एस डब्लू एवम प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें :  सिस्टम को आईना : ओखलकांडा के मनोज मटियाली ने जनसहयोग से लोहाखाम ताल में बनवाया महिलाओं के लिए टॉयलेट व चेंजिंग रूम

लिंगदोह समिति की सिफारिश के अनुसार परिसर तथा इसके आसपास बैनर पोस्टर लगाना प्रतिबंधित होगा। कल दिनांक 3नवंबर 2023को प्रातः 11बजे से 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो.नीता बोरा ने कहा कि बिना परिचय पत्र के किसी भी दशा में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया

जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में ढोल ,नगाड़े पोस्टर तथा बैनर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। आज नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए मोहित गोयल,मोहित बिष्ट,रोहित जोशी तथा उत्कर्ष बिष्ट ने नामांकन पत्र खरीदा।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत : ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता मे विकासखण्ड ताड़ीखेत के सभागार मे ग्राम प्रधानों के संग बैठक

उपाध्यक्ष छात्रा पद के लिए हेमा रौखोला तथा प्रियांशी चंदोला एवम छात्र उपाध्यक्ष के लिए प्रखर श्रीवास्तव व रोहन शाही ने नामांकन फार्म खरीदा सचिव पद के लिए अभिषेक बिष्ट तथा हिमाशु मेहरा जबकि संयुक्त सचिव के लिए तुषार भंडारी,सूर्य कमल एवम विक्रम सिंह सोटियाल ने फॉर्म खरीदा।

संस्कृति सचिव पद के लिए आकांक्षा खनायत, विभोर भट्ट तथा योगेंद्र ने नामांकन फार्म खरीदा। कोषाध्यक्ष के लिए करन कुमार,विश्विद्यालय प्रतिनिधि के लिए भावेश सिंह सोटियाल संकाय प्रतिनिधि में विज्ञान वर्ग से विष्णु कुमार शर्मा तथा कला वर्ग से पवन कुमार टम्टा ने नमाकन पत्र क्रय किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त, मनमानी फीस और महंगी किताबों पर लगेगी रोक

इस दौरान डी एस डब्लू कार्यालय में प्रो. आर सी जोशी,प्रो.ललित तिवारी, प्रो.रमेश चंद्रा, प्रो.नीलू लोधियल , प्रोफ़ गीता तिवारी ,डॉक्टर रीना सिंह डॉक्टर हरिप्रिया पाठक ,, डॉ.रीतेश साह, डॉ. विजय कुमार, डॉ.गगन होठी, डॉ.महेश आर्या, प्रो सुषमा टम्टा ,डॉक्टर प्रदीप जोशी ,डॉक्टर सोहैल जावेद , प्रो अमित जोशी , इत्यादि उपस्थित रहें।

You missed

error: Content is protected !!