ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में एनएसयूआई से छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए रोहित जोशी प्रत्याशी घोषित

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन यानि एनएसयूआई ने मंगलवार को डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए रोहित जोशी के नाम का ऐलान किया गया। इस दौरान यहां छात्रों ने आतिशबाजी कर जीत का संकल्प भी लिया।

नैनीताल क्लब के सभागार में हुए टिकट वितरण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच डीएसबी परिसर के लिए एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर दावेदारी को कई नामों पर चर्चा हुई।

जिसके बाद सर्व सम्मति से रोहित जोशी को प्रत्याशी घोषित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्र हित में सदैव आगे रही एनएसयूआई ने कई लोकप्रिय छात्र नेता दिए हैं। जोकि समाज में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इस अवसर पर रोहित जोशी को सभी समर्थकों ने भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शार्दुल नेगी ने कहा कि इसके अलावा संगठन ने पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में अध्यक्ष पद के लिए ललित कारकोटी, उपाध्यक्ष पद पर चेतन पंत, महासचिव पद पर मनोज नेगी व विवि प्रतिनिधि के रूप में केवल सिंह के नाम की घोषणा की है।

इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, शार्दुल नेगी, कमलेश तिवारी, मुन्नी तिवारी, भावना भट्ट, धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, खष्टी बिष्ट, शिवम बजाज, बंटू आर्या, दीपक रूबाली, मनोज भट्ट, सुंदर मेहरा, कनक साह, महेंद्र सिंह, रईश भाई, राजेंद्र व्यास आदि रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी तहसील में प्रदर्शन: पटवारी पर लापरवाही का आरोप, ट्रांसफर की मांग

You missed

error: Content is protected !!