ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नामांकन पत्रों की जांच की गई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। विश्वविद्यालय परिसर में परिसर छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया में आज नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों की जांच की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी निदेशक डी एस बी परिसर नैनीताल प्रो.नीता बीरा तथा प्रो.संजय पंत डी एस डब्लू प्रो.अतुल जोशी चुनाव अधिकारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट कुलानुशासक डी एस बी परिसर नैनीताल तथा डी एस डब्लू एवम प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्यों के साथ सभी पद के नामांकन पत्रों की जांच के लिए विभिन्न समतियों ने ये प्रक्रिया संपन्न की।

आज दिनांक 4नवंबर 2023को प्रातः 10बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच संपन्न हुई।

नामांकन पत्रों की जांच में अध्यक्ष पद के लिए उत्कर्ष बिष्ट, मोहित बिष्ट तथा रोहित जोशी के नामांकन सही पाए गए।

उपाध्यक्ष छात्रा पद के लिए हेमा रौखोला तथा प्रियांशी चंदोला एवम छात्र उपाध्यक्ष के लिए प्रखर श्रीवास्तव व रोहन शाही ने नामांकन पत्रों की जांच में सही पाए गए।

सचिव पद के लिए अभिषेक बिष्ट तथा हिमाशु मेहरा जबकि संयुक्त सचिव के लिए तुषार भंडारी,सूर्य कमल एवम विक्रम सिंह सोटियाल ने नामांकन किया।

जांच करने पर सही पाए तथा संयुक्त सचिव के प्रत्याशी विक्रम सिंह सोटियाल ने में समिति के समक्ष नाम वापस लिया।

  संस्कृति सचिव पद के लिए आकांक्षा खनायत, विभोर भट्ट तथा नामांकन किया था तथा दोनो के नामांकन पत्र सही पाए ।

कोषाध्यक्ष के लिए करन कुमार द्वारा मात्र नामांकन किया था जांच समिति द्वारा गहनता से जांच की गई जिसमे करन कुमार की उम्र अधिक होने के कारण निरस्त किया गया।

लिंगदोह समिति की सिफारिश के अनुसार स्नातक स्तर के प्रत्याशी की उम्र छात्र संघ के चुनाव के लिए 17वर्ष से 22वर्ष के मध्य होनी चाहिए परंतु कोषाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी करन कुमार की उम्र उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रपत्र के अनुसार अधिक पाई गई ।

जिसके पश्चात नामांकन निरस्त किया गया। ,विश्विद्यालय प्रतिनिधि के लिए भावेश सिंह सोटियाल संकाय प्रतिनिधि में कृषि विज्ञान वर्ग से विष्णु कुमार शर्मा तथा कला वर्ग से पवन कुमार टम्टा ने नमाकन पत्र जमा किया था सभी के नामांकन वैध पाए गए।

प्रो.नीता बोरा मुख्य चुनाव अधिकारी तथा निदेशक डी एस बी परिसर नैनीताल ने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए दिनांक 5नवंबर ,2023 दिन रविवार को परिसर यथावत खोला जाएगा जिसमे प्रवेश प्रक्रिया चलेगी ।

डी एस बी परिसर नैनीताल में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया में आज नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों की जांच की ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी निदेशक डी एस बी परिसर नैनीताल प्रो.नीता बीरा तथा प्रो.संजय पंत डी एस डब्लू प्रो.अतुल जोशी चुनाव अधिकारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट कुलानुशासक डी एस बी परिसर नैनीताल तथा डी एस डब्लू एवम प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्यों के साथ सभी पद के नामांकन पत्रों की जांच के लिए विभिन्न समतियों ने ये प्रक्रिया संपन्न की।

यह भी पढ़ें :  भीमताल के नाइसेला विद्यालय में तीन दिवसीय ‘विज्ञान संचेतना’ कार्यशाला का समापन, बच्चों को कराए गए वैज्ञानिक प्रयोग

You missed

error: Content is protected !!