ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शीतकाल के लिए आज बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 17 नवंबर को बाबा केदार छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

आज भैयादूज पर केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए सुबह 8:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। मंगलवार को केदारनाथ में बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भंडारगृह से मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया है। मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है।

बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। 17 नवंबर को बाबा केदार छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

आज सुबह 4 बजे से केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। मुख्य पुजारी द्वारा धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को समाधिरूप देकर पुष्प, अक्षत, पूजन सामग्री और भस्म से ढक दिया जाएगा

सुबह 7 बजे बाबा केदार की भोगमूर्ति को भंडारगृह से मंदिर के सभामंडप में लाया जाएगा। पंचमुखी भोगमूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा। इसके बाद शुभ लग्न पर सुबह 8:30 बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम: राजनाथ सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, पुष्कर सिंह धामी को बताया ‘धुरंधर धामी’

You missed

error: Content is protected !!