ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक रोकी गई, हेमकुंड साहिब भी नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु, IMD के रेड अलर्ट के बाद फैसला

उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश ने कहर बरपाया है, जिसके चलते पवित्र केदारनाथ यात्रा को तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रुद्रप्रयाग और अन्य जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।

रुद्रप्रयाग में हो रही लगातार बारिश और मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है. यह फैसला तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है और मंदाकिनी व अलकनंदा नदियों का जलस्तर भी खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है. यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

जनपद रुद्रप्रयाग में हो रही लगातार बारिश और मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में…

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं. वहीं अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी कि मौसम केंद्र देहरादून द्वारा क्षेत्र में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखण्ड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं।

केदारनाथ धाम, भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र तीर्थ स्थल है, जो चार धाम यात्रा का हिस्सा है. यह मंदिर मई से अक्टूबर तक खुला रहता है और सितंबर-अक्टूबर यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।

लेकिन इस समय भारी बारिश और भूस्खलन ने यात्रा को प्रभावित किया है. प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें और सुरक्षित स्थानों पर रुकें।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस बल हाई अलर्ट पर हैं. भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे यात्रा और परिवहन में बाधा आ रही है. तीर्थयात्रियों से अनुरोध है कि वे स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर में दर्दनाक हादसा: कार व बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
error: Content is protected !!