ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से करवाई 7 परिवारों की काउंसलिंग, दीपावली में 3 परिवारों के घरों को किया रोशन

परिवारों को टूटने से बचाया, हंसी-खुंशी साथ घर गए पति-पत्नी

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों और मामलों में शीघ्र जॉच कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए त्वरित समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो के मासिक काउंसलिंग सत्र के दौरान एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों डॉ0 युवराज पन्त, मनोचिकित्सक/काउंसलर,  बहादुर सिंह बिष्ट,संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड (से0नि0), डॉ प्रभा पंत(शिक्षाविद) प्रो० एवं विभागाध्यक्ष एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी,  राम सिंह बसेड़ा(अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष बार एसोशियन हल्द्वानी, के समक्ष उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी द्वारा कुल 7 प्रकरणों को रखा गया।
सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग में उपस्थित हुए तथा प्रकरणों को भली-भांति सुना गया।

काउंसलिंग के माध्यम से 3 मामलों में दोनों पक्षों को भली-भांति समझा कर काउंसलिंग कर उनका राजीनामा करवाया गया, 4 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें :  लिफ्ट मांगना पड़ा भारी,हत्या के बाद सड़क किनारे फेंका शव; दो गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!