ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तारहल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागू
खबर शेयर करे -

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया रानीखेत में निःशुल्क अंत्योदय रिफिल गैस सिलेंडर का वितरण, कहा सरकार खड़ी है गरीबों के साथ।

रिपोर्टर-  बलवंत सिंह रावत

रानीखेत।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने रानीखेत विधानसभा प्रवास के दौरान बहुदेशीय भवन मे अंत्योदय परिवारों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेंडर कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो कहती है वह करती है। आज अगर गरीबों की किसी पार्टी ने फिक्र की है तो वह सिर्फ भाजपा पार्टी है।आज हमारे गरीब तबके के लिए अगर शौचालय, स्वछता, बिजली, हर घर जल नल योजना सहित कई योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही साकार हुईं हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर आज किसी ने गरीबो के हितों के बारे में सोचा है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। हमने जो कहा उसे किया है।

आज हमारे गरीब माताओं -बहनों को जिस तरीक़े से पहले धुंए में रहना पड़ता था उसकी चिंता करते हुए सभी को धुँवा रहित करने का काम किया है।

खाद्य विभाग व सरकार की तरफ से हर वर्ष में गरीब परिवारों को साल में 3 गैस निःशुल्क की सुविधा दी जा रही है, जिसे की वर्ष 2022 में शुरू किया था, साथ ही इस दौरान महिलाओं को महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया और मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें :  मोहान रेंज में वन्यजीव के हमले से ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

You missed

error: Content is protected !!