ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दो बाइको की जोरदार टक्कर से एक युवक की मौके पर हुई मौत जबकि तीन युवक हुये घायल

दिनेशपुर। दो बाइक की जोरदार टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल छको गंभीर अवस्था मे बरेली रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात को मोदी कॉलोनी आनंदखेड़ा निवासी हरीश मंडल पुत्र तपन मंडल कमल मंडल पुत्र विष्णु मंडल बाइक संख्या यूके 06- क्यू 0073 पर मकरंदपुर से दुर्गापुर की ओर जा रहे थे।

उधर बसंतीपुर निवासी युवक बिट्टू मंडल पुत्र बनोमाली व गांव के ही शुभम मंडल पुत्र निखिल मंडल दिनेशपुर से बाइक पर घर जा रहे थे।

श्मशान घाट के पास दुर्गापुर चौराहे के पास दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार चारों युवक छिटककर सड़क पर गिरकर घायल हो गये।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली व लापरवाही के आरोप, डीएम ललित मोहन रयाल ने गठित की जांच समिति
error: Content is protected !!