ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र के अन्तर्गत युवक और युवती ने आपस में हाथ बांधकर गंग नहर में चलांग लगा दी। जब लोगों की नजर उन पर पड़ी तो लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े।

एक स्थानीय युवक मोनू ने नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को जल पुलिस और एक स्थानीय युवक की मदद से दोनों को बाहर निकला गया। वहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना जैसे लोगों को मिली क्षेत्र में हड़कंप मच गया और हर कोई गंग नहर की तरफ दौड़ पड़ा।

जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय एक युवक और युवती गंगनहर के सोलानी पार्क पहुंचे और उन्होंने आपस में हाथ बांधकर अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों डूबने लगे, मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मोनू जलवीर और जल पुलिस ने अपनी जान पर खेल कर दोनों को गंगनहर से बाहर निकाला, दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  निजी स्कूल की शिक्षिका ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
error: Content is protected !!