ब्रेकिंग न्यूज़
भाखड़ा नदी में तेज बहाव के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान; फतेहपुर में स्थायी पुल की मांग फिर हुई तेज10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसलाहल्द्वानी : प्रगति विहार (डहरिया) में मनोज पाठक ने बांटे सहजन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशनीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायलउत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के तहत काठगोदाम पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग वाहन चालकों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त शिकंजा कसा है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04AQ-0587 एवं UK04F-7287 मोटरसाइकिलों को रोका गया। जांच में दोनों चालक नाबालिग पाए गए और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस व आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। साथ ही वाहन स्वामियों के खिलाफ धारा 199(A) एमवी एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई। कार्रवाई के बाद दोनों नाबालिगों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं दूसरी ओर 24 मई को चलाए गए अभियान में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में बृजेश अस्गोला निवासी किच्छा तथा जीवन सिंह निवासी चौखुटिया शामिल हैं। दोनों के वाहन धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किए गए। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट आरटीओ को भेज दी गई है।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों को वाहन सौंपना और शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है। सड़क पर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  किसान महासभा का हल्द्वानी में धरना,बागजाला को भूमिधरी अधिकार की मांग, आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!