ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरारहल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला एचएम छात्र का शव, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र के सेली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप उसकी विवाहित बेटी और हरियाणा निवासी दामाद पर लगा है।

वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस के अनुसार, सेली गांव निवासी 50 वर्षीय चंद्रशेखर पाण्डे पुत्र नारायण दत्त पाण्डे ने करीब दो माह पहले अपनी बड़ी बेटी की शादी हरियाणा निवासी धर्मवीर से कराई थी।

20 जून को बेटी और दामाद गांव आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर चंद्रशेखर और दोनों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बेटी और दामाद ने मिलकर चंद्रशेखर पर बेरहमी से हमला कर दिया। पिटाई में उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और कई जगह फ्रैक्चर हो गए, जबकि सिर पर भी गंभीर चोट लगी। वारदात के बाद आरोपी दंपति चंद्रशेखर की पत्नी और आठ वर्षीय बेटी को घर में बंद कर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने परिवार को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार को परिजन उन्हें हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया।
दन्या थाना प्रभारी देनिश नाथ महंत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की बेटी और दामाद की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है तथा हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। मामले में अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें :  गौला-नंधौर ने भरी सरकारी तिजोरी, ₹227 करोड़ राजस्व के साथ खनन सत्र समाप्त,लक्ष्य पूरा होते ही बंद हुए खनन गेट, हजारों मजदूरों की घर वापसी शुरू

You missed

error: Content is protected !!