ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

लखनऊ के एनीमेशन कोचिंग सेंटर में लगी आग, कई घायल; सीएम योगी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, जांच के आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार दोपहर एक एनीमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं से बचने के लिए कई छात्रों ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, उषा मेहता मार्ग स्थित तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर हेड एंड हॉपर्स एनीमेशन एंड गेमिंग जोन संचालित था। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में एसी के कंप्रेसर फटने अथवा शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और घना धुआं भर जाने से छात्र अंदर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और राहत-बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने पास की इमारत की छत से दीवार काटकर अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान चलाया। करीब 10 लोगों को सुरक्षित निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जबकि 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर राजधानी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और इमारत में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!