ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पति की शिकायत पर हरियाणा तक पहुंची पुलिस, बालिग होने के कारण महिला ने लौटने से किया इनकार

पिथौरागढ़। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक परिवार के बिखरने की वजह बन गई। जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कनालीछीना क्षेत्र के एक युवक के प्रेम में पड़ गई और पति व बच्चों को छोड़कर उसके साथ हरियाणा चली गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को खोज निकाला, लेकिन उसने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, महिला और युवक की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। कुछ समय बाद महिला मौका मिलते ही अपने पति और तीन छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई। मां के अचानक चले जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से महिला की तलाश की गुहार लगाई।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम महिला तक हरियाणा पहुंच गई, लेकिन वहां महिला ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहने की बात कहते हुए वापस आने से इनकार कर दिया।

मामले में एसआई ललित डंगवाल ने बताया कि महिला बालिग है और कानून के अनुसार उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध वापस नहीं लाया जा सकता। वहीं सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि महिला ने पुलिस टीम से जल्द घर लौटने की बात कही है। फिलहाल वह हरियाणा में अपने परिचितों की देखरेख में रह रही है।

यह भी पढ़ें :  उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन सचिवों को किया तलब; 22 हजार कर्मचारियों से जुड़ा मामला

You missed

error: Content is protected !!