ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरारहल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला एचएम छात्र का शव, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल
खबर शेयर करे -

देहरादून। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के एक शिष्टमंडल ने देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर शिष्टमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा विश्वविद्यालय एवं शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान कूटा प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों के समक्ष आ रही चुनौतियों, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मुद्दों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष से इन समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर उचित स्तर पर विचार कर समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शिष्टमंडल में कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. भुवन आर्य (जिला कार्यकारिणी सदस्य), सुमेर चंद्र रवि, डॉ. ललित तथा डॉ. जितेंद्र लोहनी शामिल रहे। सभी सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ विभिन्न शैक्षणिक और संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा की। 

यह भी पढ़ें :  “सफ़र के सहायकों” का हुआ सम्मान, कालाढूंगी में ई-रिक्शा चालकों को किया गया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!