ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

हल्द्वानी। शहर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अब प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने रोडवेज बस स्टेशन से मंगल पड़ाव तक 65 दुकान और भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं।

जिनको तोड़कर सड़क को चौड़ा किया जाना है जिसके लिए चिन्हीकरण का कार्य भी पूरा हो गया है, प्रशासन ने प्रभावित हो रहे लोगों को अपनी बात रखने के लिए भी समय दिया है, साथ ही सरकारी संपत्तियों की बाउंड्री वॉल भी तोड़ी जा रही है।

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि हल्द्वानी शहर में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है जिसको देखते हुए अब मुख्य सड़क का चौड़ीकरण होना है और इसकी जद में आ रहे दुकान और भवनों को तोडा जाना है।

उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिए, इस दौरान एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस, 210 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.