ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

डीएसए नैनीताल के महासचिव बनने पर मनोज जोशी का भव्य स्वागत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। डीएसए नैनीताल का महासचिव चुने जाने के बाद मनोज जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मनोज जोशी को फूलों के बुके भेंट किए गए और उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों का तांता लगा रहा।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने की। पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने मनोज जोशी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वहीं गोपाल रावत ने भी उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेन्द्र बिष्ट, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार, सभासद मनोज जगाती, सभासद पूरन बिष्ट, सभासद भगवत रावत, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेंद्र बर्गली, छात्र संघ अध्यक्ष करण सती, महिला मोर्चा से कविता गंगोला, अमिता साह, दीपिका बिनवाल, गुरुरानी, मयंक पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल, उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, युवराज करायत, विकास जोशी, प्रेम सागर, रोहित भाटिया, मनोज कुमार, के.के. शर्मा, गौरव हारपर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में मनोज जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित संस्था का महासचिव चुने जाने पर वे शहर के सभी नागरिकों के आभारी हैं।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी के सहयोग से डीएसए की प्रतियोगिताओं को पहले की तरह सफलतापूर्वक आयोजित कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  रामनगर : मालधन चौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, 407 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार

You missed

error: Content is protected !!