रामनगर। परम पूज्यनीय श्रील भक्ति वेदांतस्वामी प्रभुपाद की कृपा दृष्टि से इस्कॉन दिल्ली से परम पूज्यनीय श्रील गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज से दीक्षा प्राप्त श्रीमान मधुहा हरि दास जी ने दो वर्ष पूर्व मे इस्कॉन केंद्र रामनगर नैनीताल उत्तराखंड में खोला गया था।

 परम पूज्यनीय श्रील प्रभुपाद जी के सिद्धांतो द्वारा इस्कॉन केंद्र रामनगर जन्माष्टमी पर्व जो कि 07/09/2023 को मनाया गया था व आज इस्कॉन सेंटर रामनगर द्वारा श्री राधा रानी प्राकट्य दिवस (जन्मोत्सव) दिनांक 23/09/2023 को शाम पांच बजे से आठ बजे तक बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमे हरिनाम संकीर्तन, श्री मधूहा हरी दास के मुख से श्री राधा रानी तत्व कथा,महाअभिषेक,महाप्रसाद भोग कार्यक्रम आयोजित हुए, जो कि इस्कॉन सेंटर लखनपुर मे आयोजित हुए,इस्कॉन सेंटर रामनगर मे प्रतिदिन वैदिक शिक्षा श्री मद्भागवत गीता पाठ बच्चो की सिखाया जाता है, और हर रविवार (सन्डे फीस्ट) का प्रोग्राम का आयोजन होता है।

जिसमे भक्ति क्लास, हरिनाम संकीर्तन आरती महाप्रसाद इस्कॉन सेंटर रामनगर की तरफ से किया जाता हैं, इस्कॉन रामनगर द्वारा प्रतिदिन वैदिक सनातन धर्म संस्कृति एवं श्रीमद् भगवत गीता के ज्ञान की निशुल्क शिक्षा दी जाती है।इस्कॉन केंद्र रामनगर का लक्ष्य युवाओं का भक्ति की तरफ ध्यान केंद्रित करना है जिससे वे नशा, व्यभिचार इत्यादि अनैतिक कार्यों से सदैव दूर रहे।

जैसा कि हम सब जानते है कि नशा आज के समय में हमारे समाज के लिए , मुख्यता युवाओं के लिए दीमक का कार्य करें।

नशे के चुंगल में फस कर कई युवा अपनी ओर परिवार की जिंदगी बर्बाद कर चुके है। नशे की लत के कारण चोरी,हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं सुनने को मिलती है।इस्कॉन रामनगर के द्वारा साल भर के समय में कई युवाओं की गलत आदतों को सुधार कर उनका जीवन सात्विक बनाया गया है। कई युवा अनैतिक कार्यों से सदैव के लिए दूरी बना कर, समाज में सनातन धर्म ,श्री भगवद्गीता का प्रचार भी कर रहे है।

श्री मधूहा हरी दास,आशीष वर्मा प्रभु,सौरभ प्रभु, कल्पतरु गोरांग प्रभु, सौर्य प्रभु,तुषार प्रभु,कार्तिकेय प्रभु,कृष्णा प्रभु,भुवनेश प्रभु,कपिल प्रभु, व अन्य रूबी वर्मा,सपना माता जी,निशिका माता जी,जानकी देवी,शिखा माता,रिया ,यशिका माता जी,तृप्ति माता जी,आशु प्रभु आदि लोगो ने कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस्कॉन रामनगर नैनीताल उत्तराखंड

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुछ देर बाद पेड़ से लटकी मिली महिला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.