ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आगामी लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन हेतु नैनीताल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की दिशा में आज  प्रकाश चंद एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, रामनगर, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, कालाढूंगी द्वारा पुलिस फोर्स व आईटीबीपी के अधिकारी/कर्म0 के साथ अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को निष्पक्ष मतदान करने के लिए आश्वस्त किया गया, वहीं दूसरी ओर असामाजिक व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  भीमताल की पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात

You missed

error: Content is protected !!