नैनीताल में महाशिवरात्रि की पावन पर्व पर मां नैना देवी मंदिर में भक्तों की रही भीड़
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। माँ नैना देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली।शुक्रवार को महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में बेल पत्री,दूध,दही,बेर,भांग धतूरा और गंगाजल चढ़कर पूजा अर्चना कर परिवार देश की सुख समृद्धि की कामना की।
बता दे कि महाशिवरात्रि के दिन नगर के मां नैना देवी मंदिर सहित नहर के विभिन्न मंदिरों में हाज़ारो कई संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।
श्रद्धालु अपनी अपनी बारी के लिए कई किलोमीटर की लंबी लाइन में खड़े रहे। इस बीच नगर की ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी, हनुमानगढ़ गुफा महादेव आदि तीर्थ स्थलों में भक्त जनों की लंबी कतार देखने को मिली।
वही हल्द्वानी से आए कलाकारों ने शिवजी पार्वती का नृत्य दिखाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कलाकारों ने माल रोड में शिव पार्वती की बारात निकली।
इस बीच शिव पार्वती बने कलाकारों ने जमकर शिव भक्ति में नृत्य किया जिसे देख स्थानीय लोगो व नैनीताल घूमने पहुचे पर्यटकों ने खूब आनद लिया।
पंडित जी ने बताया कि शिवरात्रि आने आप में एक महापर्व है जिसे पूरा देश धूमधाम से मनाया है।शिवरात्रि को नगर के मंदिरों में खासा भीड़ देखने को मिलती है
शिवरात्रि में सुबह से लेकर रात तक भक्त शिव भक्ति में लीन रहते है। कहा कि भोलेनाथ को किसी चढ़ावे की जरूरत नही वह बेलपत्री में ही खुश होकर भक्तों की मनोकामना को पूरा कर देते हैं।
देवो में सबसे भोले और सबसे शक्तिशाली देव शिव को माना जाता है।और शिवरात्रि के शुभ पर्व पर मनुष्य सहित देवगण भी इस शिव बारात शिवरात्रि में शामिल होते है।


