परिवहन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही,बिना वाहन के बना रहा था, प्रदूषण प्रमाण पत्र

हल्द्वानी। अवैध तरीके से बनाए जा रहे वाहन प्रदूषण प्रमाण पत्र के खिलाफ शुक्रवार को परिवहन विभाग की एक टीम ने संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संदीप सैनी के निर्देश में लालकुआं क्षेत्र में छापेमारी की।छा

छापेमारी में टीम ने बिना वाहन यानी केवल फ़ोटो के ज़रिए प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में एक वाहन प्रदूषण जांच केंद्र के खिलाफ कार्यवाही करते हुए केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन आयुक्त को भेजा गया है।

आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी का कहना है कि बीते कई दिनों से शिकायत मिल रही है कि वाहन प्रदूषण जांच केंद्र बिना वाहन के फ़र्ज़ी तरीके के प्रदूषण प्रमाण पत्र बना रहे हैं, जिससे कि काफी राजस्व की हानि हो रही थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए 04 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि टीम ने फ़र्ज़ी तरीके से प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में एक वाहन प्रदूषण जा जांच केंद्र के खिलाफ कार्यवाही की, तथा आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर CBI की छापेमारी, पूछताछ तेज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.