ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर : चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियोपिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने पर
खबर शेयर करे -

रिश्तों में पड़ती दरार: भतीजे ने दी 11 दिन में खानदान निपटाने की धमकी

हल्द्वानी। शहर में एक सगे भतीजे ने अपने सगे चाचा को परिवार सहित 11 दिन में निपटने की धमकी दी। दरअसल पिता की मौत के बाद बेटे का चचेरे भाई को फोन करना भारी पड़ गया। दोनों में कहासुनी हो गई और युवक ने चचेरे भाई को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे डाली।

मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में शक्ति विहार तल्ली बमौरी निवासी त्रिभुवन सिंह रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि वह यहां अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं।

उनका पिछले करीब 35 साल से अपने चाचा आनंद सिंह रावत से बोलचाल नहीं है। 15 जुलाई को आनंद का निधन हो गया।

उनके बेटे हिमांशु रावत ने रात को फोन पर पिता के निधन की सूचना दी। इस पर त्रिभुवन ने कहा, आपने 35 साल में प्रेम नहीं रखा। अब कोई रिश्ता रखने से फायदा नहीं। इस पर दोनों में बहस हो गई।

आरोप है कि सुबह हिमांशु ने फिर फोन किया और पूरे खानदान को 11 दिन के भीतर जान से मार डालने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्रकृति का दुर्लभ करिश्मा! गाय ने दो मुंह, चार आंखें और तीन कान वाली बछिया को दिया जन्म

You missed

error: Content is protected !!