इन्जीनियर प्रीमियर टेनिस लीग (ईपीटीएल) राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रदेश के चार खिलाड़ियों का हुआ आकसन 

जयपुर। राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता इपीटीएल सीजन-2 2023 का रंगारंग उद्घाटन आज जयपुर(राजस्थान) के जय क्लब टेनिस स्टेडियम में पैरा ओलंपिक,टोक्यो 2020 के बैडमिंटन के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी श्री कृष्णा नागर जी के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में टेनिस खिलाड़ियों का चयन निलामी प्रक्रिया से विगत माह में समस्त भारत के अभियंताओं (इंजीनियर्स) जो विभिन्न प्रदेशों में टेनिस खेलते हैं,से किया गया।

हर्ष का विषय है कि इस टेनिस लीग प्रतियोगिता की नीलामी में उत्तराखंड प्रदेश के चार खिलाड़ी श्री संचित जैन व ओजस नौटियाल (दोनो देहरादून) व जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर से दो खिलाड़ी सहर्ष पांडेय व हेम पांडे का क्रमशः सात लाख,ऊनीस लाख पचास हजार,पांच लाख व दो लाख में आकसन हुआ।

यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जयपुर के जय कलब टेनिस स्टेडियम में खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग के सिंगल्स व डबल्स इवेंट के मैचों के अतिरिक्त टीम चैम्पियनशिप में डबल्स इवेंट के मैच खेले जाएंगे।

इस प्रतियोगिता की टीम चैम्पियनशिप में कुल 10 टीमें भाग ले रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सहेली के घर ही रच डाली लाखों की चोरी की साजिश, कर्ज चुकाने के लिए उड़ाए सोने के जेवर; पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.