ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में हुई कार्रवाई

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पार्टी का सबसे अहम चेहरा हैं।उनकी गिरफ्तारी से पार्टी को झटका लगा है।वह चुनावी राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर और देश के दूसरे राज्यों में संगठन निर्माण में संदीप पाठक के साथ महत्वपूर्ण भूमिका रहे हैं। इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी में निर्णायक फैसले लेने में भी उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शराब घोटाले के मामले में 10 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी एक्साइज जांच मामले में प्रमुख आरोपी दिनेश अरोड़ा के एजेंसी के गवाह बन जाने के बाद हुई है।

संजय सिंह को गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि जिसके सिर पर मां का आशीर्वाद हो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हर क्रांतिकारी को जेल देखनी होती है।आज संजय सिंह को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे. वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदीजी की बौखलाहट दर्शाता है।चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 अगस्त2026

You missed

error: Content is protected !!