ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गठित नई टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव, 107 सचिव और 41 वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी समिति में स्थान दिया गया है। गुरुवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में गणेश गोदियाल ने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था। तब से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन का इंतजार किया जा रहा था। लंबे मंथन और कई दौर की चर्चाओं के बाद आखिरकार नई टीम की घोषणा हुई। पार्टी ने गोदावरी थापली को प्रदेश कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नई कार्यकारिणी में राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुंसोला, तेलू राम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेंद्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेन्द्र रमोला, संजय किरोला, राजेंद्र टंगड़िया, गौरव चौधरी, डॉ. गणेश उपाध्याय, वीरेन्द्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश सिंह राणा, इशिता, विनोद चौहान, राकेश राजपूत, राव शेर मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविंद प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भास्कर, अश्वनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, डॉ. सोनिया आनंद और संदीप चीमा को महासचिव बनाया गया है।

वहीं हेमेश खर्कवाल, विजय सरस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद शर्मा, शहरयार खान, सी.पी. सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी, दर्शन लाल, संजय जैन, संतोष चौहान, सुजाता पॉल, संजय सैनी और इंदु मान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का भी गठन किया है। घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष भुवन कापड़ी बनाए गए हैं, जबकि डॉ. प्रेम बहुखंडी को संयोजक बनाया गया है। समिति में गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल सदस्य होंगे।

अनुशासन समिति की कमान विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई है। समिति में ललित फरस्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी.पी. सिंह को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा एसआईआर समिति का अध्यक्ष मनोज रावत को बनाया गया है, जबकि अमरेंद्र बिष्ट और अधिवक्ता संदीप चमोली को सदस्य नामित किया गया है।

आरोप पत्र समिति का अध्यक्ष करण माहरा को बनाया गया है। समिति में मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह सदस्य होंगे।

हालांकि, नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही उसके आकार को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहले कार्यकारिणी का आकार छोटा और प्रभावी रखने की बात कहते रहे थे, लेकिन घोषित सूची में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को जगह मिलने से यह दावा पूरा नहीं हो सका।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, गोदियाल की ओर से तैयार की गई प्रारंभिक सूची में दिल्ली स्तर पर अंतिम समय तक बदलाव किए गए और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं की सहमति के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इससे संगठन में व्यापक प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है, हालांकि कार्यकारिणी का बड़ा आकार राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  कैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

You missed

error: Content is protected !!