ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार 

देहरादून। पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दून के एक फ्लैट में रहकर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे। पूरा गिरोह दुबई से चलाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों को सीज कर सट्टे में लगाए गए लौ लाख रुपये से अधिक राशि को फ्रीज करवा दिया है। पिछले एक माह में आरोपियों के खातों से 20 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

 एसएसपी अजय सिंह ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का खुलासा किया। बताया कि राजपुर के ब्राह्मणवाला गांव में पुरुकुल रोड स्थित एक फ्लैट में आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह की सूचना मिली। इस पर सीओ मसूरी के नेतृत्व में राजपुर पुलिस ने दबिश दी।

पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी सिराज मेमन निवासी सिविल लाइन जिला दुर्ग छत्तीसगढ़, सौरभ निवासी जिला चिलवाड़ा, विवेक अधिकारी निवासी थाना एक्सल छत्तीसगढ़, लोकेश गुप्ता निवासी पीपल चौराहा मध्य प्रदेश, सोनू कुमार निवासी मिंह कॉलेज औरंगाबाद बिहार, मोनू निवासी अंबिकापुर थाना माली जिला सरगुआ छत्तीसगढ़, विकास कुमार निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, शिवम निवासी थाना टिकरापारा रायपुर छत्तीसगढ़, शत्रुघ्न निवासी जीवन नाथ थाना सरैया जिला मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनके कब्जे से सट्टा लगाने में इस्तेमाल किए जा रहे आठ लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन, 5 एक्सटेंशन बोर्ड, दो एटीएम, एक डेबिट कार्ड, 10 मोबाइल चार्जर, एक माउस, दो कॉपी, दो जीओ बोर्ड बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें :  यूपीसीएल व ठेका कंपनी के खिलाफ औद्योगिक विवाद दर्ज, 19 फरवरी को होगी सुनवाई

You missed

error: Content is protected !!