ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर :  बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत/ताड़ीखेत। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना-2026 के अंतर्गत विकासखंड ताड़ीखेत की विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 एवं 11 अगस्त 2026 को श्रद्धानंद मैदान (मिनी स्टेडियम), ताड़ीखेत में किया गया।

प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन 10 अगस्त को प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का पंजीकरण तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। हालांकि, क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण पहले दिन की शेष प्रतियोगितात्मक गतिविधियां आयोजित नहीं हो सकीं। इसके बाद 11 अगस्त को मौसम में उपलब्ध अवसर के अनुसार शेष प्रतियोगितात्मक एवं चयन संबंधी गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में चार आयु वर्गों में किया गया। इनमें 14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष तथा 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं दक्षता का मूल्यांकन निर्णायकों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन विकासखंड स्तर से जनपद स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड ताड़ीखेत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह के निर्देशन में निभाई गई। इस अवसर पर डॉ. शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलते हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राजीव खाती, दिनेश चन्द्र, शादाब, सुनील कुमार, चंद राम, संतोष भट्ट, देवेंद्र राम, दिलीप कुमार गोस्वामी, मनोज कुमार आर्य, कुँवर पपनें, दिगंबर सिंह बिष्ट, राहुल त्यागी, धीरज वर्मा, धर्मेश बोरा, भगवती बिष्ट, पूजा डालाकोटी, ममता जोशी, कृतिका जोशी, अनीता कुमारी, कविता एवं मृदुला सहित समस्त निर्णायकों एवं सहयोगी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन के दौरान लगातार हुई बारिश के बावजूद पूरी टीम ने आपसी समन्वय और अथक प्रयासों से प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया को निर्धारित रूप से पूरा कराया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंत में जनपद स्तर के लिए चयनित सभी प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन समिति ने उम्मीद जताई कि ताड़ीखेत के चयनित खिलाड़ी जनपद स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विकासखंड का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें :  जल जीवन मिशन की बदहाली: अधूरे पड़े टैंक, पानी के लिए मीलों पैदल चल रहे ग्रामीण

You missed

error: Content is protected !!