ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

खड़गे की रैली में जाने से रोकी गाड़ियां तो भड़के कांग्रेसी, कालाढूंगी में भाजपा का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम को लेकर कालाढूंगी में सियासी माहौल गरमा गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हल्द्वानी में आयोजित मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे विपक्षी दल के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया करार दिया।

भेदभाव का लगाया आरोप

कांग्रेसियों का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण ढंग से शामिल होने का अधिकार है। इसके बावजूद उनकी गाड़ियों को कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने कालाढूंगी में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की ओर से कांग्रेस के कार्यक्रम को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों के विपरीत है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार से पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में विपक्षी दलों के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के साथ इसी तरह का व्यवहार किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

वीओ

कालाढूंगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही उनकी गाड़ियों को प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोका गया। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी में भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल के कार्यक्रम में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया गया। कांग्रेसियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार से मामले में जवाब मांगा।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्रामीणों के बीच पहुंचे राम सिंह कैड़ा, सुनीं समस्याएं और अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!