ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़ चौकी क्षेत्र गागर के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरा व्यक्ति

 नैनीताल पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

भवाली। रामगढ़ चौकी क्षेत्र गागर के पास देर शाम अंधेरे में सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में एक व्यक्ति प्रकाश सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह निवासी मेहरा गांव थाना भीमताल जनपद नैनीताल उम्र 28 वर्ष लड़खड़ा कर गिर गया था।

भवाली रामगढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामगढ़ उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रात्रि में गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

जिसमें घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सकुशल निकालकर जरिये 108 सीएचसी भवाली अस्पताल भेजा गया घायल के परिजन साथ में मौजूद हैं। 

 रेस्क्यू टीम में

1- उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी रामगढ़ 

2- अपर उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह 

3- हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव

4- कांस्टेबल राम सिंह राणा 

5- कांस्टेबल दर्शन चौधरी

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बंदरों, आवारा कुत्तों और गोवंश के आतंक पर कांग्रेस का हल्ला बोल, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!