ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गहरी खाई में गिरी कार, 5 की मौत 1 गंभीर, सुबह सुबह हुआ हादसा

मसूरी-देहरादून रोड पर चुनाखान के पास आज तड़के एक कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई एक युवती गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया गया है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे।

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी के मुताबिक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 3 अन्य घायलों को अस्पताल में ले जाया गया।

जिन में से 2 और ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, हादसे में कुल 4 युवकों समेत एक युवती की मौत हो गई है।

इन लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, सभी 6 लोग आईएमएस कॉलेज के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं, इनके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नगर निगम सीमा में निजी बाजार व फूड कोर्ट संचालन को लेकर नई उपविधि लागू, लाइसेंस लेना हुआ अनिवार्य

You missed

error: Content is protected !!