ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मलिक के बगीचे में हुई जमीन की नापजोख, 13 हजार वर्ग फुट पर काबिज हैं लोग

हल्द्वानी। शासन और नगर निगम की टीम ने मलिक के बगीचे में भूमि की नापजोख कराई। करीब 13 हजार वर्ग फुट पर लोग काबिज हैं। इस जमीन पर कब्जेदारों की संख्या समेत अन्य ब्योरा जुटाया जा रहा है।

8 फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में नजूल की भूमि पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला हुआ था।

इसमें पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी घायल हुए थे। इसके अलावा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अतिक्रमण ध्वस्त किया था और देखरेख चौकी बनाई थी।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने भूमि के बारे में नगर निगम और राजस्व विभाग से जानकारी मांगी थी। इसके बाद नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम बगीचा की वस्तुस्थिति जानने के लिए जुटी है।

जानकारी के अनुसार, मलिक के बगीचा में नजूल की भूमि भी शाजिया नामक महिला को मिली। शाजिया ने लीज भूमि के अलावा आसपास की कुछ भूमि पर कथित तौर पर कब्जा किया।

इसके बाद यह भूमि अब्दुल मलिक को मिली। अब्दुल मलिक ने कब्जा लेने के साथ दूसरों को भूमि बेचने समेत अन्य कार्य किए। लीज निरस्त होने के बाद भी कब्जेदारों ने भूमि को खाली नहीं किया था।

कब्जेदारों के पास करीब 13 हजार वर्ग फुट भूमि है। इस भूमि पर कितने लोग काबिज हैं, उनकी संख्या समेत अन्य विवरण जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, समय से पहले चुनाव की अटकलें तेज

You missed

error: Content is protected !!