ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नशे में धुत टुकटुक सवार तीन युवकों ने डंपर चालक पर लोहे की रॉड से किया हमला

लालकुआं। गौला रोड पर रविवार को पुराने धर्म कांटे के सामने नशे में धुत टुकटुक सवार तीन युवकों ने डंपर चालक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि तीसरा फरार है।

रविवार को लालकुआं से बिंदुखत्ता की ओर को जा रहे डंपर को पीछे से एक टुकटुक ने टक्कर मार दी। इसके बाद टुकटुक से उतरे नशे में धुत्त तीन युवकों ने लोहे की रॉड से डंपर चालक राकेश श्रीवास्तव के सिर में हमला कर दिया।

जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया जबकि एक हमलावर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :  पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर दी जान

You missed

error: Content is protected !!