ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आबादी बाहुल्य क्षेत्र से विशेष समुदाय द्वारा कब्रिस्तान बनाये जाने के सम्बन्ध मे क्षेत्रीय जनता ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। रानीखेत नगर के अंतर्गत एम०ई०ओ० बी-3 लैण्ड सर्वे न० 357 एंव 358 आबादी से सठा बाहुल्य क्षेत्र मे विशेष समुदाय द्वारा कब्रिस्तान बनाये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्रीय जनता ने संयूक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल महोदय उत्तराखण्ड को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

आपको बता दे कि रविवार को नगर के विशेष समुदाय के व्यपारी का निधन हो गया था।

जिसे विशेष समुदाय के लोग उसकी कब्रगाह बनाने सेना की भूमि एम०ई०ओ० बी-3 लैण्ड में सर्वे न० 357 एंव 358 पर कैण्ट छावनी परिषद की अनुमति के बगैर व भारी संख्या में विशेष समुदाय के लोग उक्त भूमि में पहुंचे।

जो आबादी से सठा हुआ क्षेत्र है जबकि उस भूमि के निकट दो हिन्दु परिवार भी निवास करते हैं।आबादी से जुड़े होने के कारण उक्त क्षेत्र में कब्रिस्तान बनाये जाने पर उस क्षेत्र के लोगो ने विरोध किया था।

आज इस सम्बन्ध मे क्षेत्रीय जनता ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल महोदय से निवेदन किया है कि कब्रिस्तान को आबादी क्षेत्र से दूर रखा जाना चाहिए।

इस अवसर पर मनीष चौधरी, उमेश पंत, नीरज तिवारी, दर्शन बिष्ट, गोपाल नाथ, प्रेम नाथ, बी एन नाथ, रोहित शर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, हरीश हर्बोला, संदीप गोयल सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में बाघ का आतंक, ग्रामीणों ने मांगी ठोस कार्ययोजना, मांगें पूरी न होने पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने दी आंदोलन की चेतावनी
error: Content is protected !!