ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ओखलकांडा ब्लॉक में ग्राम कालाआगर के श्री सिद्व देव मंदिर में शनिवार 14 से रविवार रविवार 15 फ़रवरी को दो दिन के महोत्सव का आयोजन होगा।

शनिवार को रात्रि में भजन कीर्तन और रविवार को शिवजी की डोली यात्रा मंदिर को प्रस्थान करने के बाद पूजा पाठ, जलाभिषेक और धूमधाम से अन्य कार्यक्रम होने के बाद प्रसाद वितरण होगा।

इस महोत्सव के आयोजक श्री सिद्ध देव मन्दिर समिति ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी कालाआगर हैं।

समिति के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंचम सिंह मेवाड़ी ने कहा कि क्षेत्र के शिव भक्तों एवं धर्म प्रेमी जनता को अवगत किया जाता है कि आगामी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री सिद्ध देव मंदिर कालाआगर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

समस्त शिव भक्तों से निवेदन है कि आप सभी इस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सादर आमंत्रित है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 11 अगस्त 2026
error: Content is protected !!