ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बनभूलपुरा पुलिस ने 1 नशे के तस्कर व जुआ खेलते 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

नशे के इंजेक्शन के साथ 1 युवक बनभूलपुरा पुलिस की गिरफ्त में

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा  जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की ररोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान में कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने 1 तस्कर को हसीन की झोपडे के सामने रेलवे पटरी थाना बनभूलपुरा से 6 अदद PRENOGESIC (Buprenorphine Injection IP) व 06 अदद AVIL (Pheniramine Maleate Injection IP) 10 ML नशीले इंजैक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIRNO-97/2024, धारा-8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त 
फरीद अहमद पुत्र सगीर अहमद निवासी इन्द्रानगर ठोकर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 28 वर्ष, अभि0 पूर्व में भी लूट व स्मैक के केस में जेल जा चुका है।

पुलिस टीम में
1- नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष
2-उ0नि0 शंकर नयाल
3-हे0का0 हरिकृष्ण मिश्रा,
4-का0 दिलशाद अहमद

थाना बनभूलपुरा द्वारा जुआ खेलते हुए 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

दिनाँक-06.05.2024 को बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने 3 व्यक्तियो को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए उनके कब्जे से 52 पत्ते ताशे के, माचिस मोम्बती व नालफड 1800 रुपये के गिरफ्तार किया गया ।

उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0 FIRNO-96/24 U/S 13 G ACT बनाम आसिफ पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार टीम में

1-आसिफ पुत्र नवाब शाह निवासी गोला गेट जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष
2- जामिल पुत्र आबिद निवासी गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष
3- सलमान पुत्र मो0 उमर खान निवासी वार्ड न0 24 गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष

पुलिस टीम में

1- का0 लक्ष्मण राम
2- का0 सुनील कुमार
3- का0 मुनेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में डबल पेंशन घोटाला : 1377 अपात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समाज कल्याण पेंशन बंद, जिलों में जांच के आदेश
error: Content is protected !!