ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में चारधाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ) और हेमकुंड साहिब यात्रा इस समय चरम पर चल रही है। चारधाम ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होते ही ठगी का खेल शुरू हो गया है।

चारधाम यात्रा में यात्रियों के ऑफलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में विकासनगर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। ्रआरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बीते दिनों हरबर्टपुर बस स्टैंड पर यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की चेकिंग के दौरान हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

कोतवाली पुलिस ने बीते शुक्रवार को हरबर्टपुर बस स्टैंड पर ऑनलाइन चेकिंग के दौरान टूरिस्ट केयर उत्तराखंड एप के जरिए चार ट्रेवल्स एजेंसियों के संचालकों व एजेंटों के फर्जीवाड़े को पकडा था। इसमें विभिन्न प्रदेशों से आने वाले यात्रियों से हजारों रुपये हड़पकर उन्हें फर्जी रजिस्ट्रेशन थमा दिए थे। पुलिस ने

इस मामले में हरिद्वार की चार ट्रेवल्स एजेंसी संचालकों व एजेंटों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर यात्रियों से हजारों रुपये हड़पने व फर्जी रजिस्ट्रेशन थमाने को लेकर विभिन्न आपराधिक धाराओं में चार अलग अलग मुकदमें दर्ज किए थे।

पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी ग्रामीण के साथ मिलकर टीमें गठित कर आरोपियों के हरिद्वार स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को दर्ज किए गए अलग-अलग मुकदमों में गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ऋषभ गुलाटी निवासी भैरों मंदिर कॉलोनी कनखल हरिद्वार, आशुतोष निवासी कनखल हरिद्वार, भुपेश शर्मा निवासी भारतमाता पुरम भूपतवाला हरिद्वार, नीरज कुमार निवासी मुख्य गली भूपतवाला हरिद्वार व महक मदान पत्नी करण निवासी सरवननाथ नगर कोतवाली हरिद्वार को गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप, मोबाइल फोन बरामद किया है। शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

एक हफ्ते में 36 ट्रेवल एजेंटों पर केस
ट्रेवल एजेंट चारधाम आने वाले यात्रियों का फर्जी पंजीकरण करवा रहे हैं। उत्तराखंड में बीते एक हफ्ते में ऐसे फर्जीवाड़े को लेकर देहरादून पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों के 36 ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।

अब तक आठ ट्रेवल एजेंटों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यात्रियों के साथ धोखाधड़ी कर रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चारधाम में तीर्थ यात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण फुल हैं। ट्रेवल एजेंटों से लोग चारधाम या किसी एक धाम की यात्रा को लेकर संपर्क कर रहे हैं तो वह हजारों रुपये लेकर फर्जी पंजीकरण बनाकर थमा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  राजधानी में छात्रा के अपहरण की कोशिश से हड़कंप, बुर्का पहनकर इंजेक्शन लगाने का प्रयास, सहेलियों ने बचाई जान

You missed

error: Content is protected !!